बुलंदशहर: ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रैक्टर खाई में पलटे; हादसे में बदायूं निवासी चालक की दर्दनाक मौत

सिकंदराबाद/चोला

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चोला गांव के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चोला गांव के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ ओवरटेक करने की कोशिश में गाजर से लदे दो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे। इस हृदयविदारक घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे दो ट्रैक्टर सिकंदराबाद से गाजर लादकर धराऊ कोल्ड स्टोर की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर चोला गांव के समीप पहुँचे, पीछे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने आगे वाले ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान गति अधिक होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसने आगे चल रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए।

हादसे में आगे चल रहे ट्रैक्टर का चालक शिव कुमार (पुत्र रामनिवास), निवासी ग्राम पनोडी (जनपद बदायूं), ट्रैक्टर के मलबे के नीचे दब गया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि शिव कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बुलंदशहर आया था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका महज चार महीने का मासूम बेटा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.