बागपत: मिलाना-खपराना के जंगलों में तेंदुए की दस्तक से दहश; किसानों ने बनाया वीडियो, वन विभाग की टीम जुटी तलाश में

बागपत

बागपत जनपद के मिलाना और खपराना गाँव के बीच स्थित जंगलों में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की चर्चाओं ने किसानों के बीच दहशत पैदा कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के मिलाना और खपराना गाँव के बीच स्थित जंगलों में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की चर्चाओं ने किसानों के बीच दहशत पैदा कर दी है। तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद से ही वन विभाग की टीम ने जंगल में डेरा डाल दिया है और लगातार तलाश की जा रही है।

खपराना निवासी किसान प्रदीप ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे, तभी गन्ने के खेत के भीतर तेंदुआ घुस गया। खेत में पानी भरा होने के कारण वह तेजी से भाग नहीं पा रहा था, जिसका लाभ उठाकर किसानों ने सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा है। मंटू, सुरेश और जगपाल जैसे राहगीरों ने भी तेंदुए को जंगल क्षेत्र में विचरण करते देखने की पुष्टि की है।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत, सुरेंद्र कुमार ने तत्काल एक्शन लेते हुए वन दरोगा विनोद कुमार और संजीव कुमार की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने स्थानीय किसानों के साथ मिलकर जंगलों में काफी खोजबीन की, लेकिन फिलहाल तेंदुआ टीम की पकड़ से दूर है। वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर अभी खेत में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एहतियात के तौर पर टीम तैनात है।

तेंदुए के खौफ के बीच किसान अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं और समूह में ही काम करने को मजबूर हैं। वन विभाग ने किसानों को बचाव के लिए निर्देश दिए हैं।

खेत में काम करते समय सावधानी बरतें और अकेले न जाएँ।

तेंदुआ दिखने पर उस पर पत्थर न फेंकें और उसे उकसाने वाली हरकत न करें।

रात के समय आवाजाही करते समय टॉर्च का प्रयोग अवश्य करें।

वन विभाग का कहना है कि वे स्थिति पर कड़ी नज़र बनाए हुए हैं और जल्द ही तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगा लिया जाएगा।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.