बागपत: डीएम अस्मिता लाल ने खुद दरांती चलाकर किया क्रॉप कटिंग का निरीक्षण; गेहूं की उत्पादकता को परखा

बागपत

बागपत जनपद में शासन के निर्देशानुसार रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की औसत उपज और उत्पादकता का सटीक आकलन करने के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को बागपत तहसील के ग्राम टयौढी में स्वयं पहुँचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में शासन के निर्देशानुसार रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की औसत उपज और उत्पादकता का सटीक आकलन करने के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को बागपत तहसील के ग्राम टयौढी में स्वयं पहुँचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में एक प्रगतिशील किसान के खेत में वैज्ञानिक पद्धति से फसल की कटाई कराई गई।

खेत में मौजूद अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि फसल उत्पादन का सही आंकड़ा न केवल कृषि नीतियों के निर्माण में सहायक होता है, बल्कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को मिलने वाले फसल बीमा लाभ के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण आधार है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के तहत खेत के एक चयनित हिस्से का चिन्हांकन किया। इसके बाद कटी हुई फसल की मड़ाई कराकर गेहूं के वजन के आधार पर प्रति हेक्टेयर पैदावार का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी चयनित क्षेत्रों में समयबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूर्ण कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर उपस्थित किसानों से सीधा बात किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी, राजस्व टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.