सिद्धार्थनगर: ऑपरेशन दहन के तहत भारी मात्रा में मादक पदार्थ नष्ट, 10 थानों के माल का हुआ निस्तारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने बुधवार को जनपद के 10 विभिन्न थानों में दर्ज 20 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। विश्वजीत सौरयान के नेतृत्व में गठित कमेटी और जनपदीय डीसीआरबी (DCRB) शाखा ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुल 165.365 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया।

नष्ट किए गए माल में अवैध गांजा, चरस, डोडा, हेरोइन/स्मैक और नशीली गोलियां शामिल थीं। विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम बभनी स्थित बायो मेडिकल वेस्ट फैसिलिटी में मानकों के अनुरूप अपनाई गई। यहाँ इन्सिनेटर (भट्टी) के माध्यम से सभी नशीले पदार्थों को जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर थानों में लंबित माल का सुरक्षित निस्तारण करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना है। इस दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य और संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.