सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शोहरतगढ़ और SOG टीम ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, दो शातिर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के चेतिया मोड़ के पास से घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

बरामदगी और अभियुक्तों का विवरण: गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आनन्द कुमार यादव (निवासी पोखरभिटवा) और रंजीत विश्वकर्मा (निवासी रसूलपुर टोला) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के 02 अदद मोबाइल,घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल,₹5,000/- नकद बरामद किए हैं।

आपराधिक इतिहास: पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ और थाना बांसी में चोरी के विभिन्न मुकदमों (मु.अ.सं. 55/2026 व 58/2026) के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने टीम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24