बलिया
बलिया जनपद के मुख्य विकास अधिकारी CDO की अध्यक्षता में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित ‘स्कूल चलो अभियान’ और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के मुख्य विकास अधिकारी CDO की अध्यक्षता में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित ‘स्कूल चलो अभियान’ और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लक्ष्यों की प्राप्ति में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
नामांकन में लापरवाही पर गिरी गाज
बैठक के दौरान ब्लॉकवार नामांकन और आरटीई (RTE) प्रवेश की समीक्षा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) गड़वार की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र और चिलकहर की संतोषजनक प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
‘स्कूल चलो अभियान’: 75 हजार नामांकन का लक्ष्य
सीडीओ ने बताया कि गत वर्ष के 55,000 नामांकन के मुकाबले इस वर्ष 75,000 नए नामांकन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि:
आंगनबाड़ी से उत्तीर्ण बच्चों को चिन्हित कर तत्काल स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाए।
पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित की जाए।
आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों को नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई की जाए।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण पर असंतोष
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों KGBV में चल रहे उच्चीकरण कार्यों की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई गई। सीडीओ ने सभी बीईओ को अगले 2 दिनों में निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाँ कार्य धीमा है, वहाँ के प्रोजेक्ट मैनेजर के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी है कि पीएम श्री विद्यालयों के लक्ष्य 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु शासन को प्रकरण प्रेषित किया जाएगा।
निघासन में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मानवाधिकार ट्रस्ट ने किया भव्य आयोजनhttps://t.co/WRjDtorB6c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026























