नरही
बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहांव गांव में रविवार रात दोस्तों के बीच आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहांव गांव में रविवार रात दोस्तों के बीच आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बक्सर निवासी 20 वर्षीय आर्यन यादव को उसके ही दोस्तों ने बहला-फुसलाकर बुलाया और उस पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बहला-फुसलाकर लाए और चला दीं गोलियां
घायल आर्यन यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर छोड़ने के बहाने सोहांव गांव के सामने गंगा रेती की ओर जाने वाले रास्ते पर ले गए। वहां पहुंचते ही दोस्तों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। आर्यन को कुल चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाराणसी रेफर, स्थिति अब खतरे से बाहर
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नरही पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि घायल युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
जांच में जुटे उच्चाधिकारी, प्रेम प्रसंग का मामला
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी (CO) राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार बक्सर के जासो रोड निवासी बम और बबलू यादव के रूप में आरोपियों की पहचान हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इस पूरी घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
चूंकि घायल और आरोपी दोनों बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं, इसलिए बलिया पुलिस बक्सर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
महराजगंज: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना कोतवाली फरेन्दा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण , लापरवाही पर दरोगा निलंबितhttps://t.co/9ROThSCks0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 13, 2026






















