बुलंदशहर: हेड टीचर सीमा विश्वकर्मा का हुआ समायोजन, विदाई समारोह में उमड़ा पूरा गांव

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के नरौरा क्षेत्र के ग्राम ढकनगला स्थित प्राथमिक विद्यालय की लोकप्रिय हेड टीचर सीमा विश्वकर्मा का उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में समायोजन होने पर ग्राम पंचायत स्तर पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा क्षेत्र के ग्राम ढकनगला स्थित प्राथमिक विद्यालय की लोकप्रिय हेड टीचर सीमा विश्वकर्मा का उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में समायोजन होने पर ग्राम पंचायत स्तर पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस भावुक क्षण में विद्यालय के स्टाफ, बच्चों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपनी प्रिय शिक्षिका को विदा किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई शुरुआत

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। बच्चों ने गीतों और कविताओं के माध्यम से अपनी हेड टीचर के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मलखान सिंह बाबूजी ने किया।

वक्ताओं ने की कार्यशैली की प्रशंसा

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सीमा विश्वकर्मा के कार्यकाल की सराहना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश मथुरिया, डोरी लाल, शिक्षिका सुधा, हेमलता और डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने उनके समर्पण भाव और सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति उनकी लगन ने विद्यालय को नई ऊंचाइयां दी हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उन्हें माता सरस्वती की प्रतिमा भेंट की।शिक्षक श्योराज सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षिका सुधा और अन्य ग्रामवासियों ने भी उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई के समय माहौल काफी भावुक हो गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ससम्मान उन्हें विदा किया। अपनी विदाई पर सीमा विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ढकनगला गांव और यहाँ के बच्चों से जुड़ी यादें सदैव उनके हृदय में रहेंगी। उन्होंने इस समारोह को गांव की एकजुटता और शिक्षा के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।अनिल कुमार, सभासद नीलम शर्मा, रतन सिंह दिवाकर, अनिल वर्मा, उमेश वर्मा, विनोद कुमार आचार्य, धर्मवीर सिंह, रोहतास कुशवाहा, फहीमुद्दीन सैफी, सिराज सैफी, डॉ. अशोक कुमार और माघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.