लखीमपुर खीरी: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस में संगठन विस्तार, जरीना बेगम बनीं जिला अध्यक्ष

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर विस्तार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर विस्तार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने सक्रिय कार्यकर्ता जरीना बेगम को जनपद लखीमपुर खीरी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सक्रियता और समर्पण के आधार पर मिली जिम्मेदारी

पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जरीना बेगम की लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा और उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें इस अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाने के लिए महिलाओं और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जरीना बेगम के नेतृत्व में जिला इकाई और अधिक सशक्त होगी।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जरीना बेगम ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी से खरी उतरने का प्रयास करूँगी। मेरा मुख्य लक्ष्य संगठन का विस्तार करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है।

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जरीना बेगम की नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और खुशी का इजहार किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एक महिला को जिला कमान सौंपने से संगठन में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

Voice Of News 24