बागपत
बागपत जनपद के चमरावल गांव में सार्वजनिक नाले पर अवैध अतिक्रमण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के चमरावल गांव में सार्वजनिक नाले पर अवैध अतिक्रमण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। गांव के एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर नाले पर अवैध कब्जे और प्रशासन की शिथिल कार्यप्रणाली को लेकर शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीण का आरोप है कि नाले की जल निकासी बाधित होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
50 मीटर क्षेत्र में अब भी बरकरार है कब्जा
शिकायतकर्ता के अनुसार, खसरा संख्या 1009, 1064 और 1066 में स्थित सार्वजनिक नाले के कुछ हिस्सों से प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमण हटाया था, लेकिन वह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई। आरोप है कि लगभग 50 मीटर क्षेत्र में अभी भी अवैध कब्जा बरकरार है। ग्रामीण ने यह भी बताया कि नाले की न तो सही पैमाइश की गई है और न ही मानकों के अनुरूप खुदाई कराई गई है, जिससे बारिश के दिनों में पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ग्रामीण का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित तहसील और विकास खंड के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नाले का पूर्ण सीमांकन न होने के कारण अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर सरकारी भूमि को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
डीएम ने दिया जांच का आश्वासन
शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामीण ने मांग की है कि नाले का अविलंब सीमांकन कराकर शेष बचे अवैध कब्जे को ध्वस्त किया जाए, ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























