श्रीदत्तगंज
बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के पिपरा याकूब बभनी गाँव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के पिपरा याकूब बभनी गाँव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पाइप वापस करने को लेकर हुए मामूली विवाद में 65 वर्षीय वृद्ध की बैट और स्टंप से पीट-पीटकर हत्या करने वाले 04 अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 4 अप्रैल को पिपरा याकूब बभनी निवासी निजामुद्दीन (उम्र 65 वर्ष) का खेत सींचने वाली पाइप को वापस करने की बात पर अभियुक्त अकरम खां व अन्य के साथ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने बुजुर्ग निजामुद्दीन पर क्रिकेट बैट और स्टंप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर चोटें आने के कारण निजामुद्दीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।सलीम की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 103(1) BNS (हत्या) की वृद्धि की।
अज सोमवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया अकरम खां पुत्र लल्लन खां,सलमान खां पुत्र अनवार खां,शमसुद्दीन खां पुत्र बदरूजमा,अनवार पुत्र शमशुद्दीन
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (क्रिकेट बैट एवं स्टंप) बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के लिए रवाना किया गया है। 48 घंटे के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस की कार्यप्रणाली की क्षेत्र में सराहना हो रही है।इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के साथ उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह और उपनिरीक्षक मूलचंद की मुख्य भूमिका रही।
बागपत: चमरावल में सरकारी नाले पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से की शिकायतhttps://t.co/KtgsdDLJwn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























