औरैया
औरैया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा के परिणामों में औरैया जिले के बिधूना विकास खंड का दबदबा देखने को मिला है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा के परिणामों में औरैया जिले के बिधूना विकास खंड का दबदबा देखने को मिला है। क्षेत्र के दो होनहार युवाओं, रवीन्श यादव और धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने अपनी कड़ी मेहनत से सचिवालय में राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
बिधूना पावर हाउस निवासी रवीन्श को मिली 148वीं रैंक
रवीन्श यादव (सौरभ) ने प्रदेश स्तर पर 148वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। विशेष बात यह है कि रवीन्श वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय पिपरौलिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी और प्रामाणिक पुस्तकों के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है।
किसान पुत्र धर्मेंद्र शाक्य ने हासिल की 206वीं रैंक
इसी विकास खंड के धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 206वीं रैंक प्राप्त की है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र ने 2013 में हाईस्कूल और 2018 में बीएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। उनके चयन से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता मानसिंह शाक्य और माता माया देवी ने बेटे की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

बधाई देने वालों का लगा तांता
दोनों युवाओं की सफलता पर औरैया के वरिष्ठ पत्रकार व भाकियू (भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अवधेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान राजेश कुमार यादव, शिवम यादव, अरुण कुमार और गोपी शाक्य सहित तमाम ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर माला पहनाकर स्वागत किया।
इन युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो यह सिद्ध करती है कि सीमित संसाधनों और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























