बुलन्दशहर
बुलन्दशहर : श्री रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा सोमवार को श्री अग्रसेन धर्मशाला में भव्य निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर : श्री रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा सोमवार को श्री अग्रसेन धर्मशाला में भव्य निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सौरभ गौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी श्रीमती गार्गी त्यागी और समिति संरक्षक राजेंद्र गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
215 मरीजों का हुआ परीक्षण, 22 ऑपरेशन के लिए नोएडा रवाना
नोएडा से आई डॉ. कनिका शर्मा की विशेषज्ञ टीम ने शिविर में लगभग 215 मरीजों की आंखों की गहन जांच की। परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 22 मरीजों को समिति द्वारा निःशुल्क वाहन से ऑपरेशन हेतु नोएडा भेजा गया। इसके अतिरिक्त, लगभग 60 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
‘सर्वेन्द्रियाणां नयनं प्रधानम्’ का दिया संदेश
अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रिय हैं और अच्छी दृष्टि बेहतर जीवन का द्वार है। उन्होंने बताया कि यह शिविर केवल जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल है। तहसीलदार संजय कुमार ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को साकार करना ही सच्ची मानवता है।
अतिथियों और चिकित्सकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के प्रारंभ में तहसीलदार संजय कुमार और ईओ गार्गी त्यागी को ‘श्री राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन पर डॉ. कनिका शर्मा और उनकी टीम को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख उपस्थिति
इस पुनीत कार्य में संरक्षक सतीश शर्मा, महासचिव जयप्रकाश सिंह, कार्यक्रम व्यवस्थापक रामू तिवारी, हेमंत शर्मा, दिनेश चौहान, ब्रजेश नांगल, सोमेश शर्मा, ललित गुप्ता, पिकेश शर्मा, विवेक कुमार डौजी सहित नगर संघचालक सुनील गुप्ता, अभय गर्ग और भारी संख्या में समिति कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























