कोल्हुई पुलिस का एक्शन: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और स्टंटबाजी करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में शांति व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कड़े रुख के बाद कोल्हुई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शांति व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कड़े रुख के बाद कोल्हुई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक व अभद्र टिप्पणी करने और खतरनाक स्टंटबाजी करने के आरोप में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, एलपीजी गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े एक संवेदनशील प्रकरण में कुछ अराजक तत्वों के समर्थन में सोशल मीडिया पर अभद्र और भ्रामक टिप्पणियां की जा रही थीं। साथ ही, सार्वजनिक सड़कों पर जानलेवा बाइक स्टंट कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा था। पुलिस ने कोल्हुई और अड्डा बाजार क्षेत्र से घेराबंदी कर इन युवकों को दबोचा।

बरामदगी और वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने स्टंट में प्रयोग की गई 03 मोटरसाइकिलें (बजाज प्लेटिना और एवेन्जर) बरामद कर उन्हें सीज कर दिया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 42/26, धारा 281 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

मसकुर (22 वर्ष), निवासी बैरवा चन्दरपुर (नौतनवा)।

यजदानी (19 वर्ष), निवासी बनकटवा।

असरफ (18 वर्ष), निवासी त्रिलोक (सोनौली)।

इरसाद (24 वर्ष), निवासी अड्डा बाजार (नौतनवा)।

अरशद (20 वर्ष), निवासी करैला अजगरहवा (कोल्हुई)।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट या सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.