महराजगंज: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खराब मोबाइल के बदले सामान देने वाले 03 संदिग्ध गिरफ्तार; 46 मोबाइल बरामद

फरेन्दा

महराजगंज जनपद में संदिग्ध गतिविधियों और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में संदिग्ध गतिविधियों और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज सोमवार को पुलिस टीम ने तीन ऐसे शातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो पुराने और खराब मोबाइल फोन के बदले सामान देकर लोगों से मोबाइल एकत्र कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष कुमार मय हमराह टीम ने चेकिंग के दौरान इन तीन व्यक्तियों को दबोचा। जांच में पाया गया कि ये लोग आम जनता को लालच देकर उनके पुराने व खराब मोबाइल फोन इकट्ठा कर रहे थे। पूछताछ के दौरान इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 46 अदद पुराने मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन मोबाइलों के डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता था या इन्हें किसी अवैध गतिविधि में प्रयुक्त करने की योजना थी। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170/126/135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।जान मोहम्मद (48 वर्ष): निवासी जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल पता- फरेन्दा खुर्द,जमुना (47 वर्ष) निवासी जिला सिद्धार्थनगर,हरि सिंह (38 वर्ष) निवासी जिला कानपुर देहात।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इस प्रकार के प्रलोभन देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें। अपने पुराने या खराब मोबाइल फोन किसी भी अनजान व्यक्ति को न बेचें और न ही बदलें, क्योंकि मोबाइल में मौजूद निजी डेटा का दुरुपयोग आपके विरुद्ध किया जा सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 मनीष कुमार के साथ कांस्टेबल मनीष गौतम, रोहित मौर्य और कुलदीप कुमार शामिल रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.