बुलंदशहर:भक्ति के रंग में रंगा अनूपशहर: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नगर के कोने-कोने में जय श्री राम और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा शहर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनूपशहर के मुख्य बाजारों को भगवा झंडियों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। शाम होते ही पूरा कस्बा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। गंगातट स्थित बाल हनुमान मंदिर सहित बबस्टरगंज, मदारगेट, जामा मस्जिद क्षेत्र, पवित्रपुरी, गांधी मंडी और केदारशाह जैसे प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई।

तड़के ही मंदिरों में अभिषेक और पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर और स्वर्ण-रजत वर्क का चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। कई स्थानों पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। गंगातट पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

उत्सव का मुख्य आकर्षण शाम को बालनिकेतन स्कूल से निकली भव्य शोभायात्रा रही। इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने विधि-विधान से आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा और महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।

हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और सिटी इंचार्ज शुभम कुमार राज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

शोभायात्रा में उमेश भारद्वाज, डॉ. धर्मवीर, संजय यादव, सुमित गोयल, राजू गोस्वामी, अखिल पाठक, पराग गर्ग, राजीव अग्रवाल, प्रसून वार्ष्णेय, विजय गोयल, अवधेश खलीफा, सीपी सिंह, हर्षित गर्ग, होम निधि वार्ष्णेय, पवित्र कौशिक, राहुल शर्मा (पंडित जी बाल हनुमान मंदिर), विवेक गोयल, हिमांशु शर्मा, मन कौशिक और अफजल गाजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और रामभक्त उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.