सिद्धार्थनगर: नए सत्र के पहले ही दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में बंटीं मुफ्त किताबें

बर्डपुर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास क्षेत्र बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का आगाज छात्र-छात्राओं के लिए खुशियां लेकर आया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास क्षेत्र बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का आगाज छात्र-छात्राओं के लिए खुशियां लेकर आया। शासन की मंशा के अनुरूप, 1 अप्रैल को सत्र के पहले ही दिन विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नई किताबें हाथ में आते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह ने बताया कि बीआरसी बर्डपुर की सक्रियता के चलते सत्र 2025-26 के अंतिम दिन यानी 30 मार्च को ही आगामी सत्र की किताबें उपलब्ध करा दी गई थीं। इसी पूर्व तैयारी के कारण सत्र के पहले ही दिन बिना किसी विलंब के वितरण कार्य संपन्न हो सका।

कक्षा 6: अक्षरा, विज्ञान भारती, कृषि विज्ञान, गृह शिल्प, महान व्यक्तित्व और इतिहास-नागरिक जीवन।

कक्षा 7: दीक्षा, विज्ञान भारती, भारत की महान विभूतियां, इंग्लिश रीडर, संस्कृत और गृह कौशल।

कक्षा 8: प्रज्ञा, विज्ञान भारती, इंग्लिश रीडर, कृषि विज्ञान, गृह दर्शिका, भारत संसाधन एवं विकास और संस्कृत भारती।

विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षोन्नति (अगली कक्षा में प्रवेश) के साथ ही सुव्यवस्थित ढंग से किताबें बांटी गईं। समय पर संसाधनों की उपलब्धता देख अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है। उम्मीद जताई जा रही है कि सत्र की यह सकारात्मक शुरुआत छात्रों को पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

Voice Of News 24