ललितपुर: गेंहू की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, किसानों की मेहनत हुई खाक

ललितपुर

ललितपुर जनपद के महरौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समोगर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ललितपुर जनपद के महरौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समोगर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के समय खेतों में फसल की कटाई कर रहे किसानों के बीच भगदड़ मच गई। किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके के लिए रवाना हुईं।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस अग्निकांड में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से मौके का मुआयना कर उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। फिलहाल ग्रामीण और दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.