बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर और डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर और डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। जिराजपुर से मानपुर तक लगभग 1550 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार अमित शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और सभी निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। वहीं, विभागीय अभियंता अजीम खान ने आश्वासन दिया कि कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में टेंडर स्वीकृत होने पर सड़क का विस्तार भी संभव है।
इस नई सड़क के बनने से घोसीपुरा, जिराजपुर, पिपरिया नगला, छोटा व बड़ा घोषराना और मानपुर जैसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण शुरू होने पर पूर्व प्रधान फतेह सिंह, नरेश कुमार और फूल सिंह प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
फर्रुखाबाद: विधानसभा उप समिति की जाँच में बड़ा ‘खेल’, 17 में से 16 नक्शों में मिली भारी गड़बड़ीhttps://t.co/Tr0UsVkpVV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























