सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका के अवेद्यनाथ सभागार में आयोजित श्रीरामकथा महोत्सव में इन दिनों भक्ति का एक अद्भुत और विरल रूप देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका के अवेद्यनाथ सभागार में आयोजित श्रीरामकथा महोत्सव में इन दिनों भक्ति का एक अद्भुत और विरल रूप देखने को मिल रहा है। जहाँ एक ओर श्रद्धालु कथा श्रवण में मग्न हैं, वहीं जोगिया क्षेत्र के नगरा गांव निवासी 65 वर्षीय रिक्खी अपनी अनोखी शब्द-साधना से सभी का ध्यान खींच रहे हैं।
30 कॉपियां राम-नाम से भरीं
कथा के दौरान रिक्खी शांत भाव से बैठकर अपनी कॉपी पर लाल पेन से निरंतर ‘राम-राम’ लिखते नजर आते हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से यह उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। रिक्खी बताते हैं कि वे अब तक करीब 30 कॉपियां राम-नाम लिखकर भर चुके हैं। उनके लिए यह केवल लेखन नहीं, बल्कि एक गहरी आध्यात्मिक तपस्या है, जिससे उन्हें अपार मानसिक शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।
अंतिम सांस तक साधना का संकल्प
घर हो या बाहर, समय मिलते ही वे अपनी इस साधना में लीन हो जाते हैं। कथा स्थल पर मौजूद अन्य श्रद्धालु भी उनकी इस एकाग्रता और निष्ठा को देखकर अत्यंत प्रभावित हैं। रिक्खी का कहना है कि उन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक इसी तरह प्रभु श्रीराम के चरणों में स्वयं को समर्पित रखते हुए ‘राम-राम’ लिखने का संकल्प लिया है। उनकी यह मूक साधना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























