बलरामपुर: फुलवरिया बाईपास चौराहे को वंदे मातरम् चौक घोषित करने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के फुलवरिया बाईपास स्थित एक प्रमुख चौराहे का नाम वंदे मातरम् चौक रखने की मांग तेज हो गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के फुलवरिया बाईपास स्थित एक प्रमुख चौराहे का नाम वंदे मातरम् चौक रखने की मांग तेज हो गई है। विश्व हिन्दू महासंघ की जिला इकाई ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर विशेष पहल करने का आग्रह किया है।

यह मांग वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ और अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर उठाई गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अमर उद्घोष और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है, अतः नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है।

ज्ञापन में प्रस्तावित किया गया है कि फुलवरिया बाईपास चौराहे को ‘वंदे मातरम् चौक’ के रूप में विकसित किया जाए। संगठन ने आश्वासन दिया है कि इस चौक को महान शहीदों के चित्रों, गरिमामय तिरंगा ध्वज, आधुनिक यातायात संकेतकों और ‘वंदे मातरम्’ गीत की पट्टिकाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष (सोशल मीडिया) गंगा शर्मा, जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, जय सिंह, सुनीता तिवारी, जीवनलाल और राधेश्याम कौशल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24