सिद्धार्थनगर: ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों को बांटी सौगातें

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को लोहिया कला भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को लोहिया कला भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस को दी गई।

मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ‘बीमारू राज्य’ की श्रेणी से निकलकर एक विकसित प्रदेश बन चुका है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में सड़कों के जाल के लिए 265 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

 

मंत्री ने बिजली सुधार, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज, मेडिकल कॉलेज की स्थापना और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में महिलाओं की तीन अलग बटालियन बनाई जा रही हैं और पुलिस भर्ती में उन्हें 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने भी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तिका का विमोचन किया और सूचना विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

लाभार्थियों का सम्मान

मंत्री अनिल राजभर ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इसमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 से 25 लाख के चेक, टूल किट और दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण शामिल रहा। साथ ही, टीबी मुक्त घोषित 185 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.