सादुल्लानगर
बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) अभियान के तहत आज थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) अभियान के तहत आज थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली गई।
आज 24 मार्च 2026 को आयोजित इस रैली का नेतृत्व मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने पुलिस बल के साथ किया। रैली के माध्यम से पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181 और 1076) के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया।
थाना सादुल्लानगर पुलिस ने इस दौरान महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया और समाज में उनके सम्मान व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस जागरूकता रैली को स्थानीय नागरिकों, विशेषकर छात्राओं ने सराहा।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026













