बलरामपुर
बलरामपुर जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना और धोखाधड़ी कर सर्राफा व्यापारियों को चूना लगाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना और धोखाधड़ी कर सर्राफा व्यापारियों को चूना लगाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की 4 किलो 435 ग्राम चांदी की पायल, 3.50 लाख रुपये नकद और 04 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
घटना का खुलासा तब हुआ जब आगरा निवासी पीड़ित पवन कुमार राठौर ने मुकदमा दर्ज कराया। अभियुक्तों ने फर्जी जीएसटी नंबर वाले विजिटिंग कार्ड का सहारा लेकर चांदी का ऑर्डर दिया। माल प्राप्त करने के बाद इन्होंने बड़ी चतुराई से असली चांदी के बदले ‘शून्य चांदी’ (गिल्ट) के जेवर वापस कर दिए और साथ में शुद्धता का फर्जी प्रमाण पत्र भी लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम ने आज गोंडा रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया रवि कुमार वर्मा (निवासी: तुर्कमानपुर, गोरखपुर),आकाश अग्रहरी उर्फ शानू (निवासी: साहबगंज, गोरखपुर),लकी दुबे उर्फ प्रदुम्न निवासी दाऊदपुर, गोरखपुर
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त आकाश और रवि सर्राफा व्यापार से जुड़े हैं, जबकि लकी दुबे कूरियर का काम करता था। इन लोगों ने मिलकर योजना बनाई थी कि फर्जी सिम कार्ड के जरिए चांदी का ऑर्डर देंगे ताकि पहचान छिपी रहे। ये लोग गोरखपुर और बलरामपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के नाम से फर्जी विजिटिंग कार्ड छपवाकर व्यापारियों को झांसे में लेते थे। कूरियर के माध्यम से असली माल मंगाकर बदले में मिलावटी या कच्चा माल वापस भेजकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य किन-किन जनपदों में व्यापारियों को अपना शिकार बनाया है।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























