सिद्धार्थनगर: हरियाणा नंबर की कार से नेपाल तस्करी की जा रही 3 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो गाजियाबाद से शराब लाकर नेपाल तस्करी करने की फिराक में थे।

टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ बेलगडी टोल प्लाजा पर रात्रि चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की डिजायर कार (HR55AZ2012) को रोककर तलाशी ली गई, तो कार के अंदर रखे 6 कपड़ों के झोलों से भारी मात्रा में संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ।

3 लाख रुपये की शराब बरामद

पुलिस टीम ने जब झोलों को खोला तो उनमें ‘ओल्ड मंक’ ब्रांड की 750 ML की कुल 475 बोतलें बरामद हुईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 3,00,000/- रुपये आंकी गई है। कार सवार व्यक्ति शराब के संबंध में कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है:

सनी: निवासी मुण्डका विलेज, नई दिल्ली (मूल निवासी उन्नाव)।

मानबहादुर: निवासी जिला पालपा, अंचल लुम्बिनी, राष्ट्र नेपाल।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे इस अवैध खेप को गाजियाबाद से लेकर नेपाल जा रहे थे। थाना शिवनगर डिडई में संबंधित धाराओं (आबकारी अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में प्र.निरी. अरविन्द कुमार मौर्य, उ.नि. उदय सिंह, उ.नि. चन्द्रशेखर यादव और उ.नि. राजीव जी भट्ट शामिल रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.