डीपीबीएस कॉलेज के छात्रों ने बैंक कार्यप्रणाली को करीब से समझा, शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुँचे एच.डी.एफ.सी. बैंक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के डीपीबीएस महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से स्थानीय एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के डीपीबीएस महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से स्थानीय एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। दिनाँक 24 मार्च 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने आधुनिक बैंकिंग सेवाओं को विस्तार से समझा।

बैंक पहुँचने पर शाखा प्रबंधक मोहित शर्मा एवं यतेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को बैंक की बुनियादी कार्यप्रणाली, जैसे—खाता खोलना, नेट बैंकिंग की बारीकियां, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और विभिन्न ऋण (Loan) प्रक्रियाओं के बारे में तकनीकी जानकारी दी। साथ ही, बैंक अधिकारियों ने छात्रों को बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के सुनहरे अवसरों के प्रति भी प्रोत्साहित किया।

डॉ. तरुण श्रीवास्तव और डॉ. विशाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को धरातलीय अनुभव से जोड़ना था। डॉ. तरुण ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। इस दौरान छात्रों ने बैंकिंग प्रक्रियाओं से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में सीखने के प्रति भारी उत्साह और अनुशासन देखा गया।

Voice Of News 24