आगरा
आगरा जनपद के ताजनगरी में खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के ताजनगरी में खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सर्विलांस सेल और तकनीकी टीम ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए कुल 304 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इन बरामद किए गए मोबाइलों की बाजार कीमत लाखों में आंकी जा रही है। आगरा पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। महीनों पहले खो चुके अपने कीमती मोबाइल फोन को दोबारा पाकर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। कई मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की गई इस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये फोन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए थे, जिन्हें सर्विलांस टीम की मदद से ट्रैक किया गया। आगरा पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम जनता की संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























