कानपुर: ट्रेनों से ईंधन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

कानपुर

कानपुर जनपद के रेलवे सुरक्षा बल की विशेष विंग सीआईबी ग्वालियर और सीआईबी कानपुर ने एक संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेनों से डीजल और पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के रेलवे सुरक्षा बल की विशेष विंग सीआईबी ग्वालियर और सीआईबी कानपुर ने एक संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेनों से डीजल और पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सागर गौतम और शिवम गौतम के रूप में हुई है। भीमसेन आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने घेराबंदी कर इनके पास से चोरी का 15 कट्टी डीजल और पेट्रोल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से ट्रेनों के इंजन और वैगनों से अवैध रूप से ईंधन चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है, जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Voice Of News 24