फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जनपद की एका थाना पुलिस ने एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फिरोजाबाद जनपद की एका थाना पुलिस ने एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह जघन्य हत्याकांड अवैध संबंधों के शक के चलते अंजाम दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश उर्फ कन्हैया ने शक के आधार पर युवक की हत्या की योजना बनाई थी। उसने पहले अंगोछे से गला घोंटकर युवक को मौत के घाट उतारा और फिर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को पास की नहर में फेंक दिया। शव बरामद होने के बाद पुलिस टीम लगातार मामले की तफ्तीश में जुटी थी।
थाना एका पुलिस ने सटीक सूचना और साक्ष्यों के आधार पर योगेश उर्फ कन्हैया को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस सफलता पर उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























