बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब डिबाई स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटता हुआ परिवार फिर से जुड़ गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब डिबाई स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटता हुआ परिवार फिर से जुड़ गया।
सोमवार, 23 मार्च 2026 को केंद्र में पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद से संबंधित मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र डिबाई और अनुभवी काउंसलरों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें साथ रहने के लाभ समझाए। काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम स्वरूप, दंपति ने अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए हंसी-खुशी नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया। केंद्र के प्रभारी ने दंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सलाह दी कि वे अतीत के विवादों को पीछे छोड़ प्रेमपूर्वक रहें। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।
बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर नयागांव में खेल-खेल में हुए एक खौफनाक हादसे में 10वर्षीय मासूम ऋषभ को नया जीवन मिला है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चले साढ़े तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मासूम के शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिये को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया pic.twitter.com/KCedmvbn8c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 23, 2026























