तुलसीपुर
बलरामपुर जनपद में आस्था और सौहार्द के प्रतीक पीर बाबा रतन नाथ के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आस्था और सौहार्द के प्रतीक पीर बाबा रतन नाथ के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पैनी नजर और मुस्तैद सुरक्षा बल
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। एएसपी ने सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ अलर्ट
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए एएसपी ने महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिशन शक्ति की टीमें सादी वर्दी और वर्दी में सक्रिय रहकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को रूट डायवर्जन और पार्किंग को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
भ्रमण के दौरान एएसपी के साथ प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश सिंह, और प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर नयागांव में खेल-खेल में हुए एक खौफनाक हादसे में 10वर्षीय मासूम ऋषभ को नया जीवन मिला है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चले साढ़े तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मासूम के शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिये को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया pic.twitter.com/KCedmvbn8c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 23, 2026






















