यूपी काॅलेज में बीएससी छात्र की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन से गूंजा परिसर, “सूर्य हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” के लगे नारे

वाराणसी

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में  आज शुक्रवार को बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में  आज शुक्रवार को बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर आरोपी मनजीत ने कई फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद मौके से आरोपी छात्र नौ-दो ग्यारह हो गया। घायल सूर्य प्रताप सिंह को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद कॉलेज परिसर में नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझाने में जुट गए।
नाराज़ छात्रों ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए “सूर्य हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” के नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किए।

Voice Of News 24