महराजगंज: निचलौल में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अपना संतुलन खो बैठा और बीच सड़क पर ही पलट गया। ई-रिक्शा पलटते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों को रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला।

हादसे में दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.