सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना पुलिस और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को ककरहवा बाजार में एक युवक को भारी मात्रा में नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मोहाना पुलिस और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम को आज शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ककरहवा बाजार क्षेत्र से भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ एक युवक को दबोचा है।
जानकारी के अनुसार चले की सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और कस्टम की संयुक्त टीम को ककरहवा बाजार स्थित फसादीपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली। सटीक जानकारी के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 4,50,000 नेपाली रुपये बरामद हुए। जब पुलिस ने इतनी बड़ी राशि के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज मौर्या पुत्र केशराम मौर्या के रूप में हुई है, जो मोहाना थाना क्षेत्र के दूल्हा दरमियांनि टोला रमजाननगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस इसे अवैध विदेशी मुद्रा के लेन-देन और सीमा पार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जोड़कर देख रही है।
पकड़ी गई नेपाली मुद्रा को अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य सफेदपोशों और मददगारों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
मोहाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह के तस्करी विरोधी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























