श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद के फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी (GST) चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद के फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी (GST) चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
कोतवाली भिनगा पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, बिकी झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी फर्म बनाकर करीब 6.22 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें लैपटॉप और मोबाइल फोन शामिल हैं। इन उपकरणों का उपयोग फर्जी बिलिंग और दस्तावेजी हेरफेर के लिए किया जा रहा था।
वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना गिलौला पुलिस द्वारा की गई, जिसमें एक अन्य आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह संगठित तरीके से सरकारी राजस्व को चूना लगा रहा था। फिलहाल, पुलिस बरामद उपकरणों को खंगाल रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य नामों का खुलासा किया जा सके।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























