बुलंदशहर: जिला सांस्कृतिक एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य आगाज, राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने किया उद्घाटन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की ऐतिहासिक जिला सांस्कृतिक एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का मंगलवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की ऐतिहासिक जिला सांस्कृतिक एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का मंगलवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जंतु राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

मनोरंजन के साथ सरकारी योजनाओं का संगम

उद्घाटन के पश्चात राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी परिसर का भ्रमण कर वहां लगे विभिन्न स्टालों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि इस तरह के मेले न केवल लोगों के मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि इनके माध्यम से आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी जिले की सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक प्रगति का एक साझा मंच है।

उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के तमाम आला अधिकारी और विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी (DM) श्रुति शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मी राज, विधायक अनिल शर्मा, विधायक मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष (बुलंदशहर) दीप्ति मित्तल उपस्थित रहे:

नुमाइश ग्राउंड में शुरू हुई इस प्रदर्शनी में आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत संध्या और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय हस्तशिल्प और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रदर्शनी केंद्र बनाए गए हैं। मेले के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.