भारत भारी
सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारत भारी स्थित भाजपा कार्यालय पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारत भारी स्थित भाजपा कार्यालय पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आगामी ‘सनातन उद्घोष श्री राम कथा’ के भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए और रूपरेखा साझा की।
घर-घर जनसंपर्क और व्यवस्थाओं पर दिया जोर
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से इस वृहद श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा के साथ जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने, आगंतुकों की व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल के प्रबंधन से जुड़े आवश्यक दायित्व सौंपे।
सनातन मूल्यों को मजबूत करेगा कार्यक्रम
पूर्व विधायक ने जोर देकर कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक व धार्मिक चेतना का संचार करते हैं और सनातन मूल्यों को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों व शिव-राम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद लेने की अपील की।
इस प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












