बलिया: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पंचतत्व में विलीन, शिवरामपुर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बलिया

बलिया जनपद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार शिवरामपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार शिवरामपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनके पार्थिव शरीर के पंचतत्व में विलीन होने के साथ ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।

दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक आवास से अंतिम यात्रा के लिए निकला, अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों समर्थकों और आम जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के ओवरब्रिज मार्ग से होते हुए निकली यह अंतिम यात्रा जिस रास्ते से भी गुजरी, वहां नम आंखों से लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पूरी यात्रा के दौरान समर्थकों के नारों और परिजनों के अश्रुओं से माहौल गमगीन रहा।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

शिवरामपुर घाट पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा दिवंगत विधायक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान समर्पित किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पहुंचे दिग्गज नेता

उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई देने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी शिवरामपुर घाट पहुंचे। जन-जन के प्रिय नेता के असमय चले जाने से संपूर्ण बलिया जिले और उनके संसदीय व विधानसभा क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.