डुमरियागंज: फूलों की होली के साथ रामकुमार ‘चिंकू’ यादव ने दिया भाईचारे का संदेश, अवधी गीतों पर झूमे युवा

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

होली के पावन पर्व से पूर्व जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आज शनिवार को उत्सव का माहौल रहा।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

होली के पावन पर्व से पूर्व जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आज शनिवार को उत्सव का माहौल रहा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार ‘चिंकू’ यादव के नेतृत्व में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फूलों की होली के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रंगों के स्थान पर फूलों की होली खेली गई। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। आयोजक चिंकू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी कटुता को मिटाकर प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रतीक है।

समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। सुप्रसिद्ध अवधी गायक संजय यदुवंशी ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया, जिस पर उपस्थित युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। इसके साथ ही क्षेत्र के उभरते युवा कलाकारों और डिजिटल क्रिएटर्स ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में विविधता ला दी।

 

समारोह में मुख्य रूप से सांसद जगदम्बिका पाल उपस्थित रहे जिन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सच्चिदानंद पाण्डेय, राजू पाल, राजेश द्विवेदी और छोटे यादव सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस उत्सव में डुमरियागंज की जनता की भारी भागीदारी रही। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और समरसता की भावना को बल मिलता है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.