बड़ौत: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब; मुस्लिम भाइयों ने भी लिया आशीर्वाद, रामकुमार सिंह व रामहरि पवार ने संभाली व्यवस्था

बड़ौत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के कोताना रोड स्थित एडवोकेट दीपक शर्मा के फार्म हाउस पर शुक्रवार को आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बड़ौत नगर के कोताना रोड स्थित एडवोकेट दीपक शर्मा के फार्म हाउस पर आज शुक्रवार को आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रामहरि पवार के नेतृत्व में जुटे नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने परम पूजनीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (1008) के बड़ौत आगमन पर उनके चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक समागम में न केवल सनातन धर्मावलंबियों ने बल्कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी आस्था व्यक्त की।

शंकराचार्य जी के प्रवचनों से सराबोर हुए श्रद्धालु; जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की जनसेवा

समागम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, मानवता, परोपकार और समाज में आपसी एकता बनाए रखने के विषय पर मर्मस्पर्शी प्रवचन दिए, जिसे सुनकर पाण्डाल में मौजूद लोग भावविभोर हो गए।

इस विशाल धार्मिक आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने में वरिष्ठ समाजसेवी व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने जनसेवा की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए शंकराचार्य जी के दिव्य प्रवचन सुनने आए दूर-दराज के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल, चाय-नाश्ता और भोजन की मुकम्मल व्यवस्था पूरी तरह अपने निजी सहयोग से कराई। उनके इस सेवा भाव की पंडाल में मौजूद हर व्यक्ति ने सराहना की।

गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल; सर्वसमाज ने जताया आभार

इस कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब सामने आई, जब क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों ने भी मंच के समीप पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य जी के चरणों में सादर प्रणाम किया और पूरी अकीदत के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दृश्य ने बड़ौत की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की जड़ों को और मजबूत करने का काम किया। कार्यक्रम के अंत में सर्वसमाज के लोगों ने इतनी सुंदर और अनुशासित व्यवस्था संभालने के लिए चौधरी रामकुमार सिंह और शहर अध्यक्ष रामहरि पवार का सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये गणमान्य नागरिक रहे मुख्य रूप से मौजूद

जगद्गुरु शंकराचार्य जी के इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाने और उनके दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने वालों में मुख्य रूप से विजेंद्र शर्मा, रामरंग पवार, चाही राम, बृजमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, ओंकार शर्मा, सोनू त्यागी, जावेद, इसरार आलम, खुर्शीद, शिवकुमार कटारिया, अयूब, नंदकिशोर शर्मा, परवेज, ओमवीर, और डॉ. सुभाष शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.