महराजगंज: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘जनकल्याण जागरूकता अभियान’ का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां

महराजगंज

महराजगंज केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय पर एक विशाल ‘जनकल्याण जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय पर एक विशाल ‘जनकल्याण जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। इस गरिमामयी अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह विशेष आयोजन पीएम स्वनिधि और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय जनता और किसान शामिल हुए।

12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: पंकज चौधरी

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के यह 12 वर्ष देश के विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। आज बुनियादी ढांचे (सड़क, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर) का जो विकास हुआ है, उसने देश की तस्वीर बदल दी है। हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।”

किसान सम्मान निधि, आवास और शौचालय योजना पर विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की सफलता को रेखांकित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैसे पीएम किसान सम्मान निधि ने किसानों को आर्थिक संबल दिया है, और गरीब परिवारों को पक्के आवास व शौचालय देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान किया गया है। साथ ही, पीएम स्वनिधि योजना के जरिए रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

पारंपरिक खेती छोड़ कमर्शियल खेती अपनाएं किसान

कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अन्नदाताओं से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अब पारंपरिक खेती के ढर्रे से बाहर निकलकर कमर्शियल खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर ही किसान अपनी लागत कम और आय को दोगुनी कर सकते हैं।

स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी, ‘विकसित भारत’ का संकल्प

जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की बारीकियों और आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मंत्री और सदर विधायक ने उपस्थित जनसमुूह से एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाने और “विकसित भारत” के संकल्प को धरातल पर साकार करने का आह्वान किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.