बुलंदशहर:पाली बेगपुर मोड़ पर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में दिनदहाड़े फायरिंग, बेटे को लगी गोली, मेरठ रैफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रजवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर निसार अहमद के पाली बेगपुर मोड़ स्थित ‘खान प्रॉपर्टी डीलर’ के ऑफिस पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रजवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर निसार अहमद के पाली बेगपुर मोड़ स्थित ‘खान प्रॉपर्टी डीलर’ के ऑफिस पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर के 23 वर्षीय पुत्र गुलजार के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रैफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑफिस में गुलजार पुत्र निसार, रिहान निवासी रजवाना और पड़ोसी गांव पाली बेगपुर निवासी पिंटू शर्मा बैठे हुए थे। इसी दौरान ग्रे रंग की Aura कार में सवार 4-5 हमलावरों ने ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ऑफिस में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। घटना पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहम्मद असलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ रेंज के ADG भानु भास्कर, SSP दिनेश कुमार सिंह, SP सिटी अभिषेक कुमार अजेय, CO सिटी प्रखर पांडेय कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और फिंगरप्रिंट लिए।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जोशी के निर्देश पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.