बागापार में राजकीय इंटर कॉलेज की उठी मांग; ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बागापार में बुनियादी शिक्षा का संकट गहराता जा रहा है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में एक अदद राजकीय इंटर कॉलेज न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने आज मोर्चा खोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बागापार में बुनियादी शिक्षा का संकट गहराता जा रहा है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में एक अदद राजकीय इंटर कॉलेज न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने आज मोर्चा खोल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा और बागापार में शीघ्र राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग की।

शिक्षा के अभाव में दम तोड़ रहे हजारों सपने

सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बागापार और उसके आसपास के दर्जनों गांवों की लाखों की आबादी आज भी उच्च माध्यमिक शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रही है। क्षेत्र के विजयपुर, परासखांड, बेलवाकाजी, बड़हरा राजा, बरगदवा राजा, झुंगवा, कटहरा खास, रामपुर बुजुर्ग, बरवाराजा, बरईपट्टी, बेलभरिया, बसंतपुर, नदुआ बाजार और रेहांव जैसे गांवों के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए मीलों दूर जाना पड़ता है।

सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही बेटियों की शिक्षा

इस भौगोलिक दूरी का सबसे गंभीर और नकारात्मक असर क्षेत्र की बालिकाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इंटर कॉलेज काफी दूर होने के कारण सुरक्षा कारणों से अनेक छात्राएं हाईस्कूल के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बच्चों को दूर-दराज के निजी या महंगे विद्यालयों में भेजने में पूरी तरह असमर्थ हैं, जिससे क्षेत्र की अनगिनत प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा है।

20 हजार की आबादी, पर एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नहीं
आंकड़ों का हवाला देते हुए ज्ञापन में बताया गया कि 20 हजार से अधिक की घनी आबादी वाली अकेले बागापार ग्राम पंचायत में:

04 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।

08 प्राथमिक विद्यालय सुचारू रूप से चल रहे हैं।

इन विद्यालयों से हर साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होकर आगे की पढ़ाई के लिए निकलते हैं, लेकिन क्षेत्र में कोई राजकीय इंटर कॉलेज न होने से उनकी राह मुश्किल हो जाती है।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे को धरातल पर उतारने की अपील

ग्रामीणों ने मांग की है कि महिला सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए बागापार में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना बेहद जरूरी है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से मिथिलेश सिंह, दीपक जायसवाल, हरिहर जायसवाल, रामहरख साहनी, हरेंद्र गौतम, अवधेश कुमार, अर्जुन मौर्य, मनोज गौतम सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और जागरूक युवा मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.