बुलंदशहर :काली नदी की सफाई का निवेदन, भाकियू अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने प्रभारी मंत्री का किया स्वागत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का स्वागत किया एवं उनसे काली नदी की सफाई कराने की मांग की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

 

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का स्वागत किया एवं उनसे काली नदी की सफाई कराने की मांग की ।

ठा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि काली नदी में लगातार बढ़ रही गंदगी के कारण जहरीला प्रदूषण फैल रहा है, जिसका सीधा असर आमजन और किसानों पर पड़ रहा है। हर साल बरसात के मौसम में नदी के ओवरफ्लो होने से किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो जाती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

उन्होंने प्रभारी मंत्री से मांग की कि नदी की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए। साथ ही नदी के दोनों तरफ मजबूत पटरी का निर्माण कराया जाए ताकि ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल सके। नदी के किनारे-किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराने का भी निवेदन किया गया, जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

इस मौके पर कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त त्यागी सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.