सिद्धार्थनगर: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मौजूदगी में हुई भव्य इफ्तार पार्टी, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल

बढ़नी

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी के बस स्टॉप तिराहे पर शनिवार शाम समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी के बस स्टॉप तिराहे पर शनिवार शाम समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक अनुपम मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके साथ पूर्व सांसद कुशल तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और समाज में एकता का संदेश दिया।

इफ्तार के समय उपस्थित लोगों ने देश की शांति, उन्नति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी। वक्ताओं ने रमज़ान के मुकद्दस महीने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना इंसानियत, त्याग और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरियां कम होती हैं और एकता की भावना मजबूत होती है।
इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग और बुद्धजीवी शामिल हुए, मसूद आलम खान, मुजम्मिल हुसैन, मारूफ आलम, मंगेश यादव।सागर पाठक, राजेंद्र भारती, डॉ. शरफुद्दीन, जावेद आलम और शकील अहमद शाह।

भाईचारे का केंद्र बना बढ़नी

कार्यक्रम के दौरान बढ़नी क्षेत्र के समाजसेवियों और आम जनमानस की बड़ी भागीदारी रही। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। आयोजन के अंत में आयोजक मनेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.