महराजगंज : ठूठीबारी में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे परिजन, लापरवाही के कारण सड़क हादसे में हुई मौत का नहीं मिला इंसाफ

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र में इंसाफ़ के लिए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। लापरवाही के कारण सड़क हादसे में मौत का इंसान नहीं मिला तो सड़क पर ही परिजन उतर गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र अखिलेश गौड़ ने बताया कि उसके पिता केदार गौड़ (55) शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे साइकिल से गड़ौरा बाजार करने जा रहे थे। जैसे ही लोहरौली गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार केदार गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज गति से चलाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना के बाद से ही परिजनों व लोगों में आक्रोश था। लोगों का गुस्सा पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने आरोपित चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। निचलौल एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ।

कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव को ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोग सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुट गए, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता व सीओ बसंत सिंह मयफोर्स पहुंचे और लोगों से बातचीत करनी शुरू की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के बाद भी आरोपित के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीण आरोपित चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में निचलौल एसडीएम, सिद्धार्थ गुप्ता ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.