युवक को बहला-फुसलाकर बाइक पे बैठाकर ले गए, पोखरी के पास लोहे की रॉड से पीटा केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तरकुलवा उर्फ भटगांवा में एक युवक को बहला-फुसलाकर ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तरकुलवा उर्फ भटगांवा में एक युवक को बहला-फुसलाकर ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सभा तरकुलवा उर्फ भटगांवा निवासी पितामह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च 2026 की शाम करीब 8:30 बजे उनका पुत्र हरीकेश यादव नहर पुल पर बैठा था।

इसी दौरान बुधिरामपुर निवासी लल्लु खां का भतीजा एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उसे अपने साथ चमरहिया वाली पोखरी पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने मोटरसाइकिल रुकते ही हरीकेश यादव को लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाकर घर लाए।

मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पिता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.