बलिया
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार की रात करीब 8:45 बजे, मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ कोप गांव स्थित उदय गोंड की बगिया में घेराबंदी कर छापेमारी की।
पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जामा तलाशी और मौके से पुलिस ने 83,010 रुपये नकद, 10 एंड्रायड मोबाइल, 5 बाइक और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पकड़े गए आरोपियों में रसड़ा और गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद व भंवरकोल थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। मुख्य रूप से मोनू सिंह (कुरेम), बाला लखंदर बिंद, अखिलेश पांडेय, संजय सिंह, अजमल अंसारी, मारकंडेय चौहान, सुनील कुमार, नागेश्वर राजभर, जितेंद्र चौहान, बब्बन राजभर, अविनाश राजभर और राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, शिवम कुमार, कुलदीप कुमार सहित हेड कांस्टेबल सत्यनारायण यादव व रविंद्र यादव शामिल रहे। पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026























