कर्णवास: बिजली कटौती से किसानों का फूटा गुस्सा, जेई को ज्ञापन सौंप आंदोलन की दी चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के 12 मार्च, 2026 क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और विभागीय लापरवाही से नाराज किसानों ने गुरुवार को कर्णवास बिजली घर पर धावा बोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के 12 मार्च, 2026 क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और विभागीय लापरवाही से नाराज किसानों ने गुरुवार को कर्णवास बिजली घर पर धावा बोल दिया। किसानों ने सहायक अभियंता (जेई) को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति में अनियमितता, अघोषित कटौती और खराब ट्रांसफॉर्मरों की गंभीर समस्या उठाई।

किसान नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गेहूं की फसल इस समय सिंचाई के सबसे महत्वपूर्ण चरण में है, लेकिन बिजली की किल्लत से फसलें सूख रही हैं। कई गांवों में फुके हुए ट्रांसफॉर्मर हफ्तों से नहीं बदले गए हैं, जिससे सिंचाई ठप पड़ी है। किसानों ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और लाइन फॉल्ट का त्वरित समाधान हो।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अभय सिंह लोधी और जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार फौजी ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान हरिशंकर वर्मा, सतेन्द्र सिंह लोधी और सत्यपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24