डिबाई: भीमपुर गाँव को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर अंतर्गत ग्राम भीमपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) खुर्जा द्वारा सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर अंतर्गत ग्राम भीमपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) खुर्जा द्वारा सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग पुलिस फायर स्टेशन डिबाई के सामने से होकर भीमपुर गाँव को सीधे नेशनल हाईवे से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

विभागीय निगरानी में हो रहा गुणवत्तापूर्ण कार्य

लोक निर्माण विभाग खुर्जा की देखरेख में कराए जा रहे इस निर्माण कार्य की कमान अवर अभियंता (JE) मुशर्रफ इकबाल भाटी संभाल रहे हैं। उन्होंने कार्यस्थल का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सड़क निर्माण का यह महत्वपूर्ण कार्य अलीगढ़ के ठेकेदार सोनी शर्मा द्वारा कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जताया संतोष

लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों के लिए यह सड़क एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर नजर रखी और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

मौके पर मौजूद रहे प्रमुख ग्रामीण

निर्माण कार्य के दौरान गांव के रविंद्र कुमार, पप्पू सिंह, राम सिंह, वीरू, जगदीश सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से फायर स्टेशन और नेशनल हाईवे तक पहुँचने में लगने वाले समय में कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.